Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धान की सीधी बुआई को बढ़ावा देने में जुटा कृषि विभाग, किसानों को मिलेगा 7 हजार रुपये प्रति एकड़ तक लाभ

Summer express,सुंदर कुंडू ,पलवल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पलवल जिले में धान की सीधी बुआई (डीएसआर) को बढ़ावा देने के लिए किसानों को लगातार जागरूक कर रहा है। विभाग द्वारा किसानों को इस आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके तहत सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार धान की सीधी बुआई करने वाले किसानों को भौतिक सत्यापन के बाद 4500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसके अलावा 2500 रुपये प्रति एकड़ लेबर चार्ज के रूप में भी दिए जाएंगे। इस प्रकार किसानों को कुल 7000 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पलवल जिले को इस वर्ष डीएसआर के तहत 10 हजार एकड़ क्षेत्र का लक्ष्य मिला है। अब तक जिले के करीब साढ़े नौ हजार किसानों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है। विभाग को उम्मीद है कि इस बार जिले में लगभग 12 हजार एकड़ क्षेत्र में धान की सीधी बुआई की जाएगी, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक होगी।

अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि डीएसआर तकनीक से धान की खेती करने पर पानी की बचत होती है, उत्पादन में वृद्धि होती है और किसानों की लागत भी कम होती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस तकनीक को अपनाएं और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाएं।

उन्होंने किसानों से “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने का आग्रह किया ताकि पात्र किसान योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

वहीं, राखौता गांव के किसान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पांच एकड़ भूमि में डीएसआर विधि से धान की बुआई की है और योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण भी करा लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल किसानों के हित में है और अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एससी-एसटी विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की मांग तेज, ऊना में धरना देकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Summer express/ऊना, राकेश-: एससी-एसटी विकास निधि के लिए हिमाचल प्रदेश में स्पेशल एक्ट बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.