Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NEET समेत पेपर लीक मामलों पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

अंकुर कपूर ,अंबाला। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर NEET परीक्षा में पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी कड़ी में अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और सरकार इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है।

सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक होने से लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों में चिंता का माहौल है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं तो शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारी कब स्वीकार करेंगे। उन्होंने मांग की कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए शिक्षा मंत्री को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज को लगातार उठाती रहेगी और इस मुद्दे पर सरकार को जवाबदेह बनाएगी।

भाजपा द्वारा आपातकाल (इमरजेंसी) के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुलाना ने कहा कि सत्तारूढ़ दल वर्तमान मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए अतीत की घटनाओं को उछाल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इमरजेंसी के बाद हुए चुनावों में कांग्रेस को दो-तिहाई बहुमत मिला था, जबकि भाजपा को सीमित सीटों पर संतोष करना पड़ा था। उनके अनुसार भाजपा अपने अधूरे वादों और जनहित से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भी कांग्रेस सांसद ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किसानों की आय दोगुनी करने, युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने और विकास के कई बड़े वादे किए थे, लेकिन आम जनता को उनके परिणाम नजर नहीं आ रहे हैं। मुलाना ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है और युवाओं, किसानों तथा आम नागरिकों से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए, न कि केवल उत्सव और कार्यक्रमों के आयोजन पर।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...

हरियाणा के फरार आरोपियों की नेपाल भागने की आशंका, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महराजगंज। हरियाणा से फरार दो वांछित आरोपियों के नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की आशंका के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी...

हरियाणवी इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के शोषण पर विवाद, सपना चौधरी ने दिया समर्थन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के कथित शोषण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब सामने आया जब एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बैकग्राउंड डांसर सिम्मी ने कमेंट कर कम वेतन और कठिन कामकाज की परिस्थितियों पर सवाल उठाए। इसके बाद डांसर सिम्मी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें...

गुरुग्राम तालाब में नहाते समय दो मजदूरों की डूबकर दर्दनाक मौत

Summer express, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में स्थित एक तालाब में नहाने गए दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।...

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.