Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर हमला किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सुशांत के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने सौतेले बेटे आदित्य को लेकर लंबे समय से असहज था। इसी नाराजगी और मानसिकता के चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, आदित्य की मां सुधा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं। वर्ष 2022 में उनके पहले पति शिवम का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उस समय वह गर्भवती थीं और बाद में उन्होंने आदित्य को जन्म दिया। पति की मृत्यु के बाद सुधा अपने मायके में रहने लगीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात रैपिडो बाइक राइडर सुशांत से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2024 में उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया।

बताया जा रहा है कि विवाह से पहले सुशांत को बच्चे के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन शादी के बाद उसका व्यवहार बदलने लगा। परिवार के लोगों के अनुसार वह आदित्य को अपने साथ रखने के पक्ष में नहीं था। इसी कारण बच्चा अधिकतर समय अपने नाना-नानी के पास रहता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सुबह जब घर के अन्य सदस्य ऊपर की मंजिल पर मौजूद थे और बच्चे के नाना-नानी बाहर गए हुए थे, तब आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह मौके से निकल गया और बाद में खुद को अनजान दिखाने का प्रयास करता रहा।

मामले की जांच के दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम को आरोपी की गतिविधियों पर संदेह हुआ। एसीपी क्राइम वरुण कुमार दहिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने आरोपी से गहन पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...

चीनी के बढ़ते दामों से बढ़ी चिंता, कैथल प्रशासन ने कहा पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ सप्ताह में देशभर के बाजारों में चीनी के दाम बढ़े हैं, जिसका असर हरियाणा के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ता परेशान...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

Summer express/शिमला, संजू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों...

वंदे मातरम् पर बीजेपी कर रही राजनीति, मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप -कुलदीप सिंह राठौर 

Summer express/शिमला, संजू-:ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में राठौर ने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर पहले कभी कोई बड़ा विवाद...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला, संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा। इसी दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.