Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जानकी दास हत्याकांड: चंडीगढ़ लाते समय भागने की कोशिश, पुलिस की गोली से दो शूटर घायल

summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ l सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन शूटरों को जम्मू से चंडीगढ़ लाते समय आरोपितों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान दो आरोपित आर्यन और सन्नी मेहरा के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपित को भी पुलिस ने काबू में कर लिया।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस जानकी दास हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को जम्मू से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चंडीगढ़ ला रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं रुके तो जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई।

गोली लगने से आर्यन और सन्नी मेहरा घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगने की सूचना है। घायल आरोपितों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पाँच दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े थे आरोपित

उल्लेखनीय है कि सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल में दिनदहाड़े कैशियर जानकी दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी थी। जांच के दौरान जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आने पर पुलिस टीमों ने वहां अभियान चलाया और आर्यन, सन्नी मेहरा तथा एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नशे के लिए पैसे न मिलने पर भाई की हत्या, कांच की बोतल से गला रेतने का आरोप

summer express, करनाल | शहर की रास रेजिडेंसी में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नशे के लिए पैसे न मिलने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही सगे भाई पर टूटी हुई कांच की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में...

एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा को लेकर जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला, नई भर्ती प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू किए जाने के मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का...

रामपुर मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा: हाइड्रा क्रेन से टकराई टेंपो ट्रैवलर, छह यात्री घायल

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला: अंबाला-सहारनपुर रोड पर गुरुवार तड़के रामपुर मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जम्मू से सहारनपुर जा रही एक टेंपो ट्रैवलर गलत दिशा में मुड़ रही हाइड्रा क्रेन से टकरा गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस...

प्रसूता मौत मामले में बढ़ा विवाद, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के लगाए आरोप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता मंजू शर्मा की मौत का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। मंडी जिले के सराज क्षेत्र की बाली चौकी निवासी मंजू शर्मा के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ, विशेष रूप से स्टाफ नर्सों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है...

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही, राजधानी काराकस में इमारतें ढहीं, हजारों मौतों की आशंका

Summer express, काराकस | वेनेजुएला में शाम आए लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। राजधानी काराकस सहित कई क्षेत्रों में इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि कई भवनों के ढहने की खबरें सामने आई हैं। भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल पैदा हो गया और बड़ी संख्या में लोग घरों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.