Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एमएलए हॉस्टल का हेरिटेज फर्नीचर अमेरिका में बिकने के मामले पर स्पीकर संधवां सख्त

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़,। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने एमएलए हॉस्टल के विरासती (हेरिटेज) फर्नीचर के अमेरिका में नीलाम होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ प्रशासन से कस्टडी रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में उन्होंने यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी की।
बैठक के दौरान यह जानने का प्रयास किया गया कि संबंधित विरासती वस्तुओं का संरक्षक कौन था। बताया गया कि चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर और अन्य सामान पंजाब, हरियाणा तथा यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों की अभिरक्षा में हैं और इन वस्तुओं की सूची (इन्वेंट्री) का रिकॉर्ड चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा रखा जाता है।
स्पीकर संधवां ने मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस गंभीर लापरवाही अथवा अपराध के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की ऐतिहासिक और वास्तुकला संबंधी विरासत को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी प्रकार की जानबूझकर की गई लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उन्होंने अधिकारियों को मामले की गहन जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विरासती फर्नीचर किस प्रकार विदेश पहुंचा और उसकी बिक्री कैसे हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्मार्ट मीटर को लेकर हमीरपुर में बढ़ा विवाद, कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ताओं का विरोध

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हमीरपुर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार किए जाने के बाद विद्युत बोर्ड की ओर से उनके बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट...

कैथल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, हजारों राजस्व फाइलें अटकीं

Summer express ,कैथल, (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.