Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नागपुर धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग केस में बड़ी कार्रवाई, फरार मौलाना ने किया सरेंडर

Summer express, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी के कथित जबरन धर्मांतरण, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी मौलाना मजरत महमूद मकसूद ने देर रात सोनेगांव पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले के मुख्य आरोपी अयाज मदारे और उसका सहयोगी अमीन शेख पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि गिरफ्तार मौलाना ने कथित धर्मांतरण प्रक्रिया और निकाह से जुड़ी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई अहम राज

जांच अधिकारियों का मानना है कि मौलाना से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस अब कथित निकाहनामा और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं थी और क्या इसी तरह के अन्य मामले भी सामने आए हैं।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2025 में एक होटल में मुलाकात के दौरान मुख्य आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया और कथित तौर पर मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

महिला का आरोप है कि उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया और उससे लाखों रुपये की वसूली की गई। उसने यह भी दावा किया कि उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल कराया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

धर्म परिवर्तन और निकाह का आरोप

पीड़िता के अनुसार, मई 2025 में उसे कथित तौर पर एक धार्मिक कार्यक्रम में ले जाया गया, जहां अनुष्ठानों के बाद उसे धर्म परिवर्तन करने और निकाह स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया। महिला का कहना है कि पूरी प्रक्रिया उसकी इच्छा के खिलाफ हुई।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हैदराबाद में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़, 825 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Summer express, हैदराबाद। हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई में मिलावटी पनीर का खुलासा हुआ है। कमिश्नर टास्क फोर्स ने शहर में छापेमारी कर करीब 825 किलोग्राम संदिग्ध और नकली पनीर जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद मिलावट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 45 दुकानों और 8 फैक्ट्रियों पर छापेमारी...

अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता: AK-47 सहित भारी हथियारों की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एके-47 राइफल, 25 विदेशी पिस्तौल, 368 कारतूस और 47 मैगजीन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, BSF ने इस कार्रवाई के दौरान एक भारतीय नागरिक...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं...

नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:प्रदेश सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक सहायता प्रदान...

ओमान हमले में मृत नाविक आदित्य शर्मा के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: ओमान में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जे.ए.पी. किलट ने केंद्र सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.