Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रीय परमाणु संस्थान में चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 90 हजार की तांबे की स्ट्रिप गायब

Summer express, बहादुरगढ़। गांव खेड़ी-जसौर स्थित ग्लोबल सेंटर फॉर न्यूक्लियर एनर्जी पार्टनरशिप (GCNEP) परिसर में तांबे की अर्थिंग स्ट्रिप चोरी होने का मामला सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। संस्थान प्रशासन की शिकायत पर आसौदा पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है।

जीसीएनईपी के एस्टेट अधिकारी सुरेंद्र कुमार द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, परिसर की परिधि दीवार के निकट लोहारहेड़ी गांव की ओर जाने वाली सड़क के पास तांबे की अर्थिंग स्ट्रिप और अन्य विद्युत सामग्री संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। यह सामग्री प्लास्टिक कवर में पैक थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि अज्ञात चोरों ने परिसर की दीवार में छेद कर अंदर से सामग्री बाहर निकाली और बाद में उसे ले जाने की योजना बनाई थी।

सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारियों ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया। इसके बाद विभागीय स्तर पर कराई गई जांच में पुष्टि हुई कि बरामद तांबे की स्ट्रिप परिसर के इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन (ESS) और डीजी भवन में स्थापित अर्थिंग सिस्टम से चोरी की गई थी।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि करीब 136 मीटर लंबी तांबे की अर्थिंग स्ट्रिप गायब है। इनमें से लगभग 50 मीटर स्ट्रिप परिसर की दीवार के पास से बरामद कर ली गई, जबकि शेष सामग्री अभी तक लापता है।

संस्थान प्रशासन का कहना है कि जीसीएनईपी, परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के अधीन संचालित देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान है, जहां परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों का नियमित आगमन होता है। ऐसे में इस तरह की चोरी को केवल आर्थिक नुकसान नहीं बल्कि गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में देखा जा रहा है।

संस्थान ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.