Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुक्खू के संघर्षमय जीवन पर आधारित नाटी ‘योद्धा’ का विमोचन

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जीवन संघर्ष, राजनीतिक सफर और चुनौतियों को समर्पित विशेष नाटी ‘योद्धा – द फाइटर’ का शनिवार को सचिवालय में विमोचन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

प्रसिद्ध लोक गायक केवल राम बश्टा की आवाज में प्रस्तुत इस विशेष नाटी में मुख्यमंत्री सुक्खू के बचपन, छात्र जीवन, सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक यात्रा को संगीत के माध्यम से दर्शाया गया है। करीब 10 से 11 मिनट की इस प्रस्तुति में उनके जीवन के संघर्ष, चुनौतियों और उपलब्धियों को भावपूर्ण ढंग से पिरोया गया है।

महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यह गीत मुख्यमंत्री के बचपन से लेकर प्रदेश के सर्वोच्च राजनीतिक पद तक पहुंचने की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि गायक केवल राम बश्टा की परिकल्पना थी कि मुख्यमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं को एक गीत के माध्यम से जनता के सामने लाया जाए। गीत में छात्र जीवन, सामाजिक कार्यों, राजनीतिक संघर्षों के साथ-साथ आर्थिक चुनौतियों और प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उनके नेतृत्व को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।वहीं, लोक गायक केवल राम बश्टा ने कहा कि ‘योद्धा’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की कहानी है। उन्होंने बताया कि इस नाटी के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्खू के जीवन के उन पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जिन्होंने उन्हें एक मजबूत और जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया।

आयोजकों का मानना है कि यह प्रस्तुति विशेष रूप से युवाओं को संघर्ष और मेहनत के लिए प्रेरित करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में CGHS सेंटर खुलने से चार जिलों के एक लाख लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

धर्मशाला में CGHS वेलनेस सेंटर की सौगात, चार जिलों के एक लाख लाभार्थियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं सुधीर शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का जताया आभार, कांग्रेस की दिल्ली रैली पर भी उठाए सवाल राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और आसपास के जिलों में रहने वाले केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिजनों...

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी विभाग को सरकार की मंजूरी, रिक्त पद भरने का भी रास्ता साफ  रोबोटिक सर्जरी के लिए 90 हजार रुपये शुल्क Summer express/शिमला/संजू-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल...

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प, CM सुक्खू ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Summer/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में डिप्टी...

गेहूं के बीज के लिए छह दिन से भटक रहे किसान, विभाग के दावों पर उठे सवाल

कभी कल तो कभी परसों बीज पहुंचने का मिलता रहा भरोसा, खाली हाथ लौट रहे किसान Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :गेहूं की बिजाई का समय शुरू होते ही किसानों को बीज की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। विकास खंड हमीरपुर स्थित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना एवं वितरण केंद्र में पिछले छह दिनों से गेहूं का बीज...

टिकट देने के फैसले पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने आप की नैतिकता पर उठाए सवाल

Summer express, लुधियाना। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट देने के फैसले को लेकर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने पार्टी की नैतिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसके दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जनता के सामने ईमानदारी, नैतिकता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.