Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन में पुलिस मुठभेड़, रंगदारी के लिए फायरिंग मामले में शामिल आरोपी घायल

Summer express, तरनतारन I तरनतारन के सदर पट्टी क्षेत्र में रंगदारी के लिए फायरिंग करने के मामले से जुड़े एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल आरोपी की पहचान सिदकप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सिदकप्रीत हाल ही में सबराह अड्डा स्थित खेती स्टोर पर रंगदारी के लिए की गई फायरिंग की वारदात में शामिल था।

जानकारी के अनुसार CIA टीम और चौकी सबराह इंचार्ज की टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान एक संदिग्ध ने पुलिस टीम पर हमला करने और मौके से फरार होने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सिदकप्रीत के पैरों में तीन गोलियां लगीं।

वहीं दूसरा आरोपी सन्नी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों संदिग्ध हाल ही में खेती स्टोर, सबराह अड्डा पर रंगदारी के लिए हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और एक अवैध हथियार बरामद किया है।

फरार आरोपी सन्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.