Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सख्त : सोसायटी मैनेजर दोबारा सस्पेंड करने और कॉलोनाइजर पर केस दर्ज करने के आदेश

Summer express, कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। मंत्री ने गांव किरमच की को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा निलंबित करने, जांच पूरी होने तक बहाल न करने तथा अंसल सुशांत सिटी के कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज कर विस्तृत जांच करवाने के आदेश दिए।

नए लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित मासिक बैठक के दौरान मंत्री ने एजेंडे में शामिल 11 मामलों में से 6 का मौके पर ही समाधान किया, जबकि बाकी मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

किरमच सोसायटी मामले में सख्ती

गांव किरमच निवासी राजेश शर्मा की शिकायत पर सुनवाई के दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पाया कि जांच लंबित होने के बावजूद निलंबित मैनेजर को दोबारा बहाल कर दिया गया था। इस पर उन्होंने डीआर को तत्काल प्रभाव से मैनेजर को फिर से सस्पेंड करने और जांच पूरी होने तक बहाली न करने के आदेश दिए।

मंत्री ने यह भी कहा कि को-ऑपरेटिव सोसायटियों में गलत तरीके से नियुक्त कर्मचारियों को हटाया जाए और इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अंसल सुशांत सिटी कॉलोनाइजर पर होगी कार्रवाई

अंसल सुशांत सिटी के निवासियों की शिकायतों पर एसडीएम अमन कुमार की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मंत्री ने कॉलोनाइजर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मंत्री ने संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज करने तथा प्रत्येक शिकायत की गहन जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही टाउन प्लानिंग विभाग को आवश्यक सिफारिशें भेजने और एचएसवीपी व जनस्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से पानी व निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश भी जारी किए। कॉलोनी में करीब 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव डीटीपी मुख्यालय भेजने के निर्देश भी दिए गए।

निलंबित इंस्पेक्टरों की गिरफ्तारी के आदेश

महावीर कॉलोनी, लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के दो निलंबित इंस्पेक्टरों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि दोनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है और कानून के तहत तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

पार्क से हटेंगे अवैध निर्माण

शाहाबाद मारकंडा स्थित हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 की वेलफेयर सोसायटी की शिकायत पर मंत्री ने पार्क में बनाए गए अवैध गेट, खिड़कियां और लेंटर हटाने के आदेश दिए। इसके अलावा पार्क में वाहनों की आवाजाही रोकने और सौंदर्यीकरण के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए गए।

15 दिन में विवाद सुलझाने के निर्देश

पानीपत निवासी राजपाल खुराना की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित पक्षों को 15 दिनों के भीतर भुगतान विवाद निपटाने के आदेश दिए। तय समय में समाधान न होने पर पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

33 केवी बिजली लाइन मामले की संयुक्त जांच

परशुराम कॉलोनी निवासी राजदेव कुमार की शिकायत पर मंत्री ने उपायुक्त, बिजली विभाग के अधिकारियों और समिति के सदस्यों को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। शिकायत में मकान के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन को शिफ्ट करने की मांग की गई थी।

बैठक में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.