Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश आज राज्य के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर शिमला में रिज मैदान पर स्थापित वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधासभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कांग्रेस आला नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी पूर्व मुख्यमंत्री की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के साथ पार्टी पदाधिकारी और समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे उन्होंने छह बार इस प्रदेश का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इस प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है और हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ना चाहिए।
वहीं यू एस इंडिया ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बागवानों की चिताओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा की भगवान इस मामले को उठा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल से इस बारे में चर्चा की थी उन्होंने कहा कि यूएस इंडिया के बीच ट्रेड एग्रीमेंट का बुरा प्रभाव बागवानों पर पड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 22 साल प्रदेश का नेतृत्व किया कोई जनप्रिय नेता थे और मजे हुए राजनेता भी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए काम और उनके द्वारा स्थापित किए गए राजनीतिक मूल्य आज की राजनीति में कि जरूरत है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की सोच और नीतियों को जनजातिक पहुंचने की जरूरत है इससे पार्टी भी मजबूत होगी।
वहीं यूएस ट्रेड एग्रीमेंट से चिंतित बागवानो को लेकर अध्यक्ष कुलदीप सिंहपठानिया ने कहा कि फल और सब्जी हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का एक बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में इस आर्थिकी को बड़ा नुकसान पहुंचा है और केंद्र सरकार की नीतियां प्रदेश के किसने बागवानों के हितों की रक्षा करने में कामायाब नहीं रह पाई है जो दुखद है।
स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को आज प्रदेश के कोने-कोने में याद किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है वहीं रिज मैदान पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। प्रतिभा सिंह ने सभी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चाहती हैं उनके कामों को याद करते हुए जन सेवा करते हुए आगे बढ़ते रहें।