Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा 

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है। किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे, अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी कर रहे हैं। नेगी ने कहा कि उन्होंने उस दौर में कांग्रेस के लिए काम किया, जब क्षेत्र में लोग कांग्रेस का झंडा तक नहीं थामते थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने जिले में कांग्रेस की नींव रखी थी, लेकिन आज ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है जो कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ रहे हैं। उनके अनुसार जो लोग चुनाव हारते रहे हैं और उन्हें ही नेतृत्व सौंपा जाता है, तो यह विचारधारा की हार है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि यदि उनसे इस विषय पर राय ली जाती तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर स्लीपर सेल सक्रिय हैं, जो पार्टी के लिए घातक साबित हो सकते हैं। नेगी ने कहा कि ये स्लीपर सेल भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं और अब भाजपा नेताओं के बयानों से भी उनकी बात की पुष्टि हो रही है। उन्होंने कहा कि वह जिले के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, लेकिन इतने महत्वपूर्ण फैसले से पहले उनसे कोई बातचीत नहीं की गई। उनके अनुसार इस प्रकार के निर्णयों से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वहीं, भाजपा द्वारा आपातकाल को लेकर आयोजित काला दिवस कार्यक्रम पर भी जगत सिंह नेगी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है और जो लोग उनके साथ नहीं चलते, उन्हें ईडी जैसी एजेंसियों के माध्यम से प्रताड़ित किया जाता है। नेगी ने आरोप लगाया कि कई लोगों को बिना ठोस प्रमाण के जेल में रखा गया, लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आपातकाल को उस समय की परिस्थितियों के संदर्भ में देखने की जरूरत है। उनके अनुसार उस दौर में लोकतांत्रिक सरकार को असंवैधानिक तरीके से गिराने की कोशिश की जा रही थी तथा सेना और अर्धसैनिक बलों को सरकार के खिलाफ खड़ा होने के लिए उकसाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गुमराह करने में माहिर हो गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्मार्ट मीटर को लेकर हमीरपुर में बढ़ा विवाद, कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ताओं का विरोध

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हमीरपुर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार किए जाने के बाद विद्युत बोर्ड की ओर से उनके बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट...

कैथल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, हजारों राजस्व फाइलें अटकीं

Summer express ,कैथल, (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.