Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। इन्हें उद्यमी बनने के लिए हर कदम पर आइआइटी द्वारा स्पोर्ट किया जा रहा है ताकि यह भविष्य में रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि देने वाले बन सकें। 

आइआइटी मंडी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आइआइटी ने यंग इनोवेटर फैलोशिप की शुरूआत की है जिसके तहत यंग इनोवेटर को हर महीने 15 हजार की फैलोशिप दी जा रही है। इन्हें एक बिजनेस और फैकल्टि मेंटर भी दिया जा रहा है। फाउंडेशन ऑफ डिजाइन प्रेक्टिकम के तहत पहले वर्ष युवाओं को कबाड़ से प्रॉडक्ट बनाना सिखाया जाता है जबकि दूसरे वर्ष प्रेक्टिकम से जुड़े विषयों की समस्याओं से अवगत करवाया जाता है। तीसरे वर्ष सोसायटी से जुड़ी समस्या पर काम करवाया जाता है और चौथे वर्ष प्रोजेक्ट तैयार करवाया जाता है। प्रोफेसर बेहरा ने बताया कि आइआइटी मंडी इनोवेशन की तरफ लगातार आगे बढ़ रहा है। जबसे केंद्र सरकार ने एनआईआरएफ रैंकिंग शुरू की है तभी से ही आइआइटी मंडी हमेशा टॉप 10 में रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एससी-एसटी विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की मांग तेज, ऊना में धरना देकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Summer express/ऊना, राकेश-: एससी-एसटी विकास निधि के लिए हिमाचल प्रदेश में स्पेशल एक्ट बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.