Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोयल स्वीट्स फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी घटनास्थल पर पहुंचा, पुलिस ने कराई निशानदेही

Summer express,नारायणगढ़। करीब 13 महीने पहले नारायणगढ़ के गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर दिनदहाड़े फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया। जिस बाजार में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसी बाजार में पुलिस ने मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग को हथकड़ी लगाकर ले जाकर घटनास्थल और उससे जुड़े अन्य स्थानों की निशानदेही कराई। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों की नजरें आरोपी पर टिकी रहीं और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे वेंकट गर्ग से सीआईए टीम लगातार पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में पुलिस उसे नारायणगढ़ के मुख्य बाजार में लेकर पहुंची, जहां अधिकारियों ने वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उससे पूछताछ की और घटना के पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, वेंकट गर्ग के खिलाफ अंबाला, यमुनानगर समेत विभिन्न जिलों में 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी उसे गुरुग्राम में सामने आए फर्जी वीजा मामले में 12 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीआईए की पूछताछ पूरी होने के बाद वेंकट गर्ग की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। नारायणगढ़ थाना पुलिस उसे चर्चित हरबिलास हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी और अदालत से रिमांड हासिल कर उससे इस मामले में भी विस्तृत पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि 24 मई 2025 को नारायणगढ़ के व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के दौरान कुल सात गोलियां चलाई गई थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी और व्यापारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। उस समय रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप गोयल बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे और कुछ समय पहले ही अंदर गए थे। इसी दौरान पैदल आए दो बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर दी थी, जिससे रेस्टोरेंट के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

फायरिंग की आवाज सुनकर प्रदीप गोयल की सुरक्षा में तैनात गनमैन मौके पर पहुंचा और भाग रहे हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन इस बीच बाइक पर पहुंचे तीसरे आरोपी ने दोनों शूटरों को साथ लेकर फरार होने में मदद की थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि हरबिलास हत्याकांड के बाद वेंकट गर्ग ने कई कारोबारियों से कथित तौर पर रंगदारी की मांग की थी। जनवरी से मई 2025 के बीच नारायणगढ़ में हुई लगातार फायरिंग की घटनाओं ने व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

FADA हिमाचल के नए अध्यक्ष बने राजेंद्र वशिष्ट, ऑटोमोबाइल कारोबार में देवभूमि ग्रुप की बढ़ी साख

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: देवभूमि ग्रुप कम्पनीज के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेंद्र वशिष्ट को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) का हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष चुना गया है। वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए मिली यह जिम्मेदारी प्रदेश के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कारोबारी उपलब्धियों को दर्शाती है।राजेंद्र वशिष्ट के...

अंबाला में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों की भव्य सजावट से बाजारों तक बढ़ी रौनक

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अंबाला के मंदिरों और बाजारों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चार सितंबर को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व से पहले शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालु भी मंदिरों की सजावट और अन्य व्यवस्थाओं में सेवा भाव से...

अंबाला में विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त सफर की सुविधा शुरू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंबाला में संचालित ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। सरकार की इस पहल का विद्यार्थियों और यात्रियों ने स्वागत करते हुए इसे शिक्षा के लिए आने-जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत बताया है।...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन...

यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर हादसा: यमुना में बहे दोनों जवानों के शव बरामद

Summer express , यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज पर सैन्य अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में लापता हुए भारतीय सेना के दोनों जवानों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद सेना, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियों की ओर से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी अभियान के दौरान एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.