Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र निवासी सचिन, अंकित और नितेश के रूप में हुई है।

खरड़ सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जीरकपुर में रहती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। करीब तीन महीने पहले उसकी पहचान स्नैपचैट के माध्यम से हरियाणा निवासी सचिन से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और मिलने का दबाव बनाने लगा। पहले तो युवती ने मिलने से इनकार किया, लेकिन शादी का भरोसा मिलने पर वह मिलने के लिए तैयार हो गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 27 जून को सचिन ने उसे खरड़ बुलाया और शादी की बात करने के बहाने एक होटल में ले गया। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि आरोपी के दो दोस्त अंकित और नितेश भी पहले से मौजूद हैं। आरोप है कि होटल के कमरे में सचिन ने पहले उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कमरे से बाहर चला गया और थोड़ी देर बाद दोनों अन्य युवक अंदर आ गए। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने हाथ पकड़कर बारी-बारी जबरदस्ती उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसका मुंह तक दबाया गया ।
पीड़िता ने बताया कि मौका मिलते ही वह शौचालय में गई और अपने चचेरे भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसके भाई ने तुरंत पुलिस को कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को थाने ले जाकर उसका बयान दर्ज किया पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 13 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका के चलते येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में हवा की...

उत्तर भारत में बारिश: आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, दक्षिण भारत में भी भारी बारिश के आसार

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, दक्षिण भारत में...

नवरात्रों की धूम, जयकारों से गूंजा श्री नैना देवी मंदिर, भक्तों का लगा तांता

Summer express/बिलासपुर | सुभाष -: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में नवरात्रों के पावन अवसर पर धार्मिक गतिविधियां पूरे उत्साह के साथ जारी हैं। माता रानी के दरबार में विश्व शांति, जनकल्याण और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर विशेष दुर्गा पाठ और पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर न्यास...

पंजाब बंद के बीच हरियाणा से यात्रियों को राहत, अंबाला से बस सेवाएं सामान्य

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में बुलाए गए बंद के बीच हरियाणा से पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अंबाला कैंट बस अड्डे से पंजाब के विभिन्न शहरों के लिए बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। बंद...

फरीदाबाद में सीवर के पानी में गिरकर करंट लगने से श्रमिक की मौत, CCTV आया सामने

Summer express, अनिल मंगला,फरीदाबाद। संजय कॉलोनी की 22 फुट रोड पर सीवर के पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद बिजली का करंट लगने से फैक्ट्री श्रमिक दिनेश तिवारी की मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। मंगलवार रात ड्यूटी से साइकिल पर घर लौटते समय ट्रांसफॉर्मर के पास संतुलन बिगड़ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.