Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि बड़ा भंगाल में महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा महज औपचारिकता है। उनका कहना था कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के कल्याण को लेकर गंभीर होती, तो प्रदेशभर में समान रूप से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कम आबादी वाले क्षेत्रों में घोषणाएं कर सरकार अपनी गारंटियों का हिसाब पूरा करने का प्रयास कर रही है।भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री की सड़क निर्माण संबंधी घोषणा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल जैसे दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र में मात्र 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण संभव नहीं है। उनके अनुसार वहां कठोर चट्टानों की कटिंग और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कहीं अधिक बजट की आवश्यकता पड़ेगी।सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं धन के अभाव में प्रभावित हैं, ऐसे में बिना पर्याप्त वित्तीय प्रावधान के सड़क निर्माण की घोषणा केवल दिखावटी कदम प्रतीत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार विकास कार्यों को गति देने के बजाय घोषणाओं के माध्यम से जनता को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने पूरे प्रदेश के संतुलित विकास को प्राथमिकता दी, जबकि वर्तमान सरकार अपनी ही चुनावी प्रतिबद्धताओं से पीछे हटती नजर आ रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट में फर्जी टिकट का संदेह, 16 यात्री पुलिस के हवाले

Summer express, अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, राजा सांसी पर विदेश जाने के लिए टिकट बुकिंग में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अमृतसर से शारजाह जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 1427 में यात्रा करने पहुंचे 16 यात्रियों के टिकट का रिकॉर्ड एयरलाइन के सिस्टम में नहीं मिला।...

मैसूर में स्लीपर बस और लॉरी की टक्कर, चार लोगों की मौत, 31 घायल

Summer express, मैसूर। कर्नाटक के मैसूर जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेरियापटना क्षेत्र में निजी स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब बेंगलुरु से केरल के कोझिकोड जा रही बस...

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.