Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में होमगार्ड भर्ती जारी, 43 पदों के लिए पहली जुलाई तक चलेगी चयन प्रक्रिया

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- हमीरपुर के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक मैदान में होमगार्ड के 43 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण चयन प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन मौसम साफ होने के बाद भर्ती का कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौथे दिन 600 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से करीब 250 युवा भर्ती स्थल पर पहुंचे और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।

भर्ती के दौरान सबसे पहले अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंडों की जांच की गई। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों को दौड़ सहित अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षणों से गुजरना पड़ा। इसके बाद चयन प्रक्रिया की अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।होमगार्ड भर्ती समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र बराकटा ने बताया कि भर्ती अभियान पहली जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पांचवें दिन महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए जिला हमीरपुर से लगभग 3600 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।उन्होंने जानकारी दी कि 43 रिक्त पदों में ड्यूटी होमगार्ड के अलावा ड्राइवर, फार्मासिस्ट और छह बैंडमैन के पद भी शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से निर्धारित समय पर भर्ती स्थल पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जंडियाली गांव में स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना I लुधियाना शहर के अंतर्गत आने वाले जंडियाली गांव से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात एक 50 वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। नकाबपोश बदमाश घर में घुसे, उन्होंने प्रिंसिपल और उनके बेटे को बंधक...

हिमाचल में युवाओं के लिए नई बस स्वरोजगार योजना:इलेक्ट्रिक बसों पर 50% और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी

Summer express/शिमला, 29 जून-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-4) शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने योजना की घोषणा करते हुए कहा...

एसएफआई ने एनटीए, शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

Summer express/शिमला ,संजू-: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्र सरकार पर NEET-UG 2026 परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई मांगें रखी हैं। संगठन ने 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की उपस्थिति (Attendance) सार्वजनिक करने की मांग की है।एसएफआई का कहना है...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ...
Summer Express - भरोसेमंद नौकर ही निकला चोर, एक करोड़ के गहनों की चोरी में दंपती गिरफ्तार

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.