Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में शिफ्ट बदलते समय ईआरवी स्टाफ से गलती से चली गोली, एक कर्मचारी घायल

Summer express, अंबाला। सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) में तैनात स्टाफ के बीच शिफ्ट बदलने के दौरान एक हादसा हो गया। ड्यूटी परिवर्तन के समय सरकारी रिवाल्वर की जांच करते वक्त अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जिससे एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8 बजे की है जब ईआरवी कर्मियों की शिफ्ट बदली जा रही थी। नाइट ड्यूटी खत्म होने पर ईएचसी जसबीर ने नियमानुसार अपनी सरकारी रिवाल्वर दूसरे इंचार्ज को सौंप दी। हथियार की जांच के दौरान अचानक फायर हो गया और गोली सामने खड़े जसबीर को लग गई।

गोली जसबीर के हाथ के अंगूठे और उंगली को चोटिल करती हुई जांघ को छूकर निकल गई। फायरिंग की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तुरंत घायल जसबीर को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कोई चूक तो नहीं हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग,चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। घटना कटिंडी के पास पेश आई, जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। उनकी सूझबूझ से...

परिवहन निगम में 300 ड्राइवर और 300 कंडक्टरों की होगी भर्ती, नूरपुर में पेयजल और सीवरेज के कार्य भी प्रगति पर

Summer express/नूरपुर/संजीव महाजन -:नूरपुर क्षेत्र को परिवहन सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को पठानकोट डिपो में शामिल किया गया है। इनके संचालन से यात्रियों को बेहतर...

जखला-दंतुई सड़क का होगा कायाकल्प, 1.35 करोड़ रुपये से सात किलोमीटर मार्ग पर टारिंग का कार्य तेज

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला चंबा के चांजू क्षेत्र में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जखला से दंतुई तक करीब सात किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कार्य...

16 अक्तूबर को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 10:00 बजे से शाम...

पलवल में दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी होंगे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। केंद्रीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.