Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग,चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। घटना कटिंडी के पास पेश आई, जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग इतनी भयानक थी कि टैक्सी पूरी तरह जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार, मंडी शहर की पैलेस कॉलोनी निवासी अंकित की अल्टो टैक्सी को उसका भाई राहुल चला रहा था। बताया जा रहा है कि आईआईटी मंडी प्रबंधन ने इस टैक्सी को हायर किया था। बुधवार को राहुल आईआईटी मंडी के कमांद परिसर से छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान शाम करीब सवा चार बजे कटिंडी से लगभग एक किलोमीटर दूर अचानक टैक्सी में आग भड़क उठी।

वाहन से आग की लपटें उठती देख चालक राहुल ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत टैक्सी रोकी। इसके बाद चालक समेत सभी छह प्रशिक्षु सुरक्षित बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी टैक्सी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।टैक्सी में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मंडी की टीम दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैक्सी पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में वाहन को भारी नुकसान हुआ है।

अग्निशमन केंद्र मंडी के फायरमैन प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने से टैक्सी पूरी तरह जलकर राख हो गई है। वहीं, पधर थाना की पुलिस टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में टैक्सी के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग वाहन से बाहर निकल गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग,चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। घटना कटिंडी के पास पेश आई, जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। उनकी सूझबूझ से...

परिवहन निगम में 300 ड्राइवर और 300 कंडक्टरों की होगी भर्ती, नूरपुर में पेयजल और सीवरेज के कार्य भी प्रगति पर

Summer express/नूरपुर/संजीव महाजन -:नूरपुर क्षेत्र को परिवहन सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को पठानकोट डिपो में शामिल किया गया है। इनके संचालन से यात्रियों को बेहतर...

जखला-दंतुई सड़क का होगा कायाकल्प, 1.35 करोड़ रुपये से सात किलोमीटर मार्ग पर टारिंग का कार्य तेज

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला चंबा के चांजू क्षेत्र में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जखला से दंतुई तक करीब सात किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कार्य...

16 अक्तूबर को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 10:00 बजे से शाम...

पलवल में दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी होंगे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। केंद्रीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.