Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से लेती है जो राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर प्रदेश और जनता के हित में हों। ऐसे सुझावों पर सरकार सकारात्मक सोच के साथ अमल भी करती है।

राजेश धर्मानी ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में थी, तब उसे प्रशासनिक व्यवस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए थे। अब चुनावों को लेकर लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक बयानबाजी से अधिक कुछ नहीं हैं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता के हाथ में होता है, किसी राजनीतिक दल या उसके नेताओं के हाथ में नहीं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए उसे सरकार बनाने का जनादेश दिया था।धर्मानी ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को तोड़ने और दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस विधानसभा में 40 विधायकों के मजबूत आंकड़े के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर वही अपना फैसला सुनाएगी।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता देगी और चुनावी नतीजे जनता की इच्छा के अनुरूप ही तय होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित और विकास के मुद्दों पर काम कर रही है तथा रचनात्मक सुझावों का हमेशा स्वागत करती  है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...

बठिंडा: गांव की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , बठिंडा। जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल समेत दो स्थानों की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ जबकि दूसरी जगह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से संबंधित नारे लिखे पाए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने...

पंडोह में बनेंगी दो नई टनलें, बाढ़ के खतरे से बाजार को मिलेगी राहत

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:पंडोह डैम में आपात स्थिति के दौरान बढ़ते जलस्तर से निपटने और पंडोह बाजार को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए दो नई टनलों का निर्माण किया जाएगा। बीबीएमबी प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। प्रस्तावित दोनों टनलों की लंबाई...

प्रधानमंत्री से डिजिटल संवाद करेंगे कांगड़ा के युवा, तीन दिन खेल गतिविधियों की धूम

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला -:युवाओं को खेलों से जोड़ने, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांगड़ा में तीन दिवसीय विशेष खेल आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को NIFT कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ डिजिटल संवाद से होगी। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.