Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में बस स्टैंड की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, 12 साल से अधर में विकास कार्य

Summer express, गुरुग्राम | अनुज पांचाल , गुरुग्राम के साइबर सिटी बस स्टैंड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को देखकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डाबर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं बेहद खराब स्थिति में हैं। सबसे गंभीर स्थिति शौचालयों की रही, जहां ताले लटके हुए मिले। इससे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बस स्टैंड परिसर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आई और जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस स्थिति के कारण यहां संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गुरुग्राम का यह बस स्टैंड करीब 12 वर्षों से अधर में लटका हुआ है। जिस परियोजना को अत्याधुनिक और वर्ल्ड-क्लास बनाने का दावा किया गया था, वह आज बदहाली की मिसाल बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि बस स्टैंड की आधारशिला तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो ने रखी थी, लेकिन उसके बाद विकास कार्य लगातार ठप पड़ा हुआ है।

निरीक्षण के दौरान नेताओं ने यह भी बताया कि मानसून के समय पूरा बस स्टैंड जलभराव की चपेट में आ जाता है, जिससे यह क्षेत्र एक तालाब जैसा नजर आने लगता है और यात्रियों को भारी परेशानी होती है।

कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुग्राम से करोड़ों रुपये का राजस्व लिया जाता है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति और निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नरघोटा हादसा: प्रशासन ने शुरू की व्यापक जांच, पीड़ित परिवार को मिलेगा पूरा मुआवजा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -: धर्मशाला के पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरघोटा में हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय अक्षय कोड़ा की मौत के मामले ने अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है। मृतक युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की...

करनाल में बड़ा एक्शन: 5 बदमाश हथियारों संग गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल I करनाल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि...

पलवल में बिजली कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, 2 जुलाई को घेराव की चेतावनी

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल | पलवल में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन द्वारा एसई कार्यालय के सामने दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध जताया। कर्मचारियों ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए, जोखिम...

पलवल में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक, 14 शिकायतों पर हुई सुनवाई

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल में मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने की। इस दौरान कुल 14 शिकायतें सामने आईं, जिनकी क्रमवार सुनवाई की गई। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से...

करनाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल | करनाल के इंद्री उपमंडल के गांव खेड़ा में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.