Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जर्जर बस स्टॉप में बैठने को मजबूर सेक्टर 20 के यात्री


मुकुल शर्मा

पंचकूला। पंचकूला में नगर निगम चुनाव के चुनाव तो जोर शोर से हो गये, लेकिन वास्तविकता में आम जनता को सुविधा का अभाव साफ दिखाई पड़ रहा है। शहर के लगभग हर सेक्टर में बस स्टॉप बने हैं, लेकिन उनकी हालत खस्ता है। समर न्यूज़ चैनल की टीम ने सेक्टर-20 के बस स्टैंड का जायजा लिया तो बदइंतजामी की पोल खुल गई। प्रत्याशियों द्वारा किए गए वादे अब भी धरातल पर नहीं उतर पाए हैं।
हमारे रिपोर्टर के अनुसार, सेक्टर-20 का बस स्टॉप जर्जर हालत में है। शेड टूटे हुए हैं, बैठने के लिए बेंच नहीं है और साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं है। मानसून सिर पर है, लेकिन यहां न तो पानी से बचाव का इंतजाम है और न ही यात्रियों के लिए शेड्यूल बोर्ड। बताया जा रहा है कि अब यहां पेंटिंग का काम शुरू होने वाला है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना मरम्मत के रंग-रोगन ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।
स्थानीय यात्रियों ने बताया कि सुविधाओं के अभाव में लोग बस स्टॉप का इस्तेमाल शौचालय के तौर पर भी कर रहे हैं, जिससे बदबू और गंदगी फैली रहती है। महिलाएं और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। धूप-बारिश में खुले में बस का इंतजार करना मजबूरी बन गया है। बस स्टॉप को अलग-अलग कंपनियों और नेताओं ने पोस्टरों से पाट दिया है। बस स्टॉप की हालत देखकर किसी उजड़े हुए घर का अहसास होता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून से पहले बस स्टॉप की मरम्मत करवाई जाए। यहां शेड, बैठने की व्यवस्था, लाइट और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि पंचकूला आने वाले यात्रियों को शहर की अच्छी छवि मिले। वादों की बजाय अब जमीनी काम दिखना चाहिए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.