Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में लूट का विरोध करने पर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की सोने की चेन लूटी

Sumner express, लुधियाना। महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। बीती शाम बाइक सवार बदमाशों ने काम से घर लौट रहे दो युवकों को निशाना बनाया। आरोप है कि मोबाइल लूटने का प्रयास विफल होने पर हमलावरों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और एक युवक के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल निलेश शर्मा ने बताया कि वह डायरी चौक क्षेत्र के पास रहता है और मजदूरी का काम करता है। रोजाना की तरह वह अपने एक दोस्त के साथ काम खत्म कर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने सबसे पहले उसका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। जब उसने और उसके साथी ने विरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए और चाकू से हमला कर दिया। निलेश ने बताया कि हमलावरों ने उसकी पीठ के निचले हिस्से पर लगातार दो वार किए।

दूसरे घायल युवक ने बताया कि निलेश पर हमला करने के बाद बदमाशों ने उस पर भी पीछे से चाकू से हमला किया और उसकी पीठ के निचले हिस्से में दो बार वार किए। इसके बाद आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

हमले के बावजूद एक घायल युवक ने साहस दिखाते हुए भाग रहे आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया। पीड़ितों ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत और उपलब्ध वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही, वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.