Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी की 19 महीने की मासूम SMA बीमारी से जूझ रही, परिवार ने मांगी मदद

Summer express, भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है, जहां 19 महीने की मासूम सिया एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-1 से जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। बच्ची की जान बचाने के लिए ‘जोल्जेंस्मा’ नामक विशेष इंजेक्शन की जरूरत है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सिया के परिवार ने सरकार और समाज से आर्थिक सहायता की अपील की है। परिजनों का कहना है कि बच्ची की हालत लगातार गंभीर होती जा रही है और इलाज के लिए समय बेहद सीमित है।

सिया की मां नीतू के अनुसार, जब बच्ची छह महीने की थी तब उसे निमोनिया हुआ था। कई अस्पतालों में इलाज के बावजूद जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तब डॉक्टरों की सलाह पर जेनेटिक जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट में सिया को SMA टाइप-1 बीमारी होने की पुष्टि हुई।

इस बीमारी के कारण सिया का शारीरिक विकास प्रभावित हो गया है। परिवार के मुताबिक, वह न तो ठीक से बैठ पाती है और न ही अपने शरीर पर नियंत्रण रख पाती है। कई बार उसका ऑक्सीजन स्तर अचानक गिर जाता है, जिसके कारण उसे तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ता है।

डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का प्रभावी इलाज ‘जोल्जेंस्मा’ इंजेक्शन है, जिसे दो वर्ष की उम्र से पहले लगाना जरूरी माना जाता है। सिया फिलहाल 19 महीने की है, ऐसे में इलाज के लिए परिवार के पास बहुत कम समय बचा है।

परिजनों ने बताया कि बच्ची का इलाज पीजीआई और एम्स सहित कई बड़े अस्पतालों में चल रहा है। विदेश से आने वाले इस इंजेक्शन की कीमत मूल रूप से करीब 17 करोड़ रुपये है, लेकिन टैक्स में राहत के बाद भारत में यह लगभग 9 करोड़ रुपये में उपलब्ध हो सकता है।

सिया के पिता एक किराए की छोटी दुकान में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना लगभग असंभव हो गया है।

मासूम की मां ने भावुक अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बढ़ते फर्जी मामलों के कारण लोग जरूरतमंदों पर आसानी से भरोसा नहीं कर पाते, लेकिन उनकी बेटी को तत्काल मदद की जरूरत है। उन्होंने लोगों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की ताकि बच्ची का इलाज समय रहते कराया जा सके।

परिवार ने सरकार से भी मांग की है कि दुर्लभ और गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए विशेष सहायता कोष बनाया जाए, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी परिवार को अपने बच्चे की जिंदगी के लिए संघर्ष न करना पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.