Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूट्यूब से सीखा हत्या का तरीका, छेड़छाड़ के आरोपी को उतारा मौत के घाट

तेलंगाना | तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर हत्या करने और हथियार इस्तेमाल करने के तरीके सीखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगारपू महेश के रूप में हुई है, जबकि मृतक 52 वर्षीय पायतरी मोगिली खेतिहर मजदूर था। जांच में सामने आया कि मोगिली पर पहले एक विवाहित महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था और वह जेल भी जा चुका था। जेल से बाहर आने के बाद भी वह महिला को कथित तौर पर परेशान करता रहा।

पुलिस का कहना है कि मोगिली आरोपी महेश और महिला के संबंधों को लेकर गांव में चर्चा करता था, जिससे दोनों परिवारों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। इसी विवाद और कथित अपमान से परेशान होकर महेश ने हत्या की साजिश रची।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, वारदात से पहले आरोपी ने यूट्यूब पर हत्या से जुड़े वीडियो देखे और पूरी योजना तैयार की। घटना वाली रात मोगिली गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम से साइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान महेश पहले से पुलिया के पास घात लगाकर बैठा था। मौका मिलते ही उसने पीछे से लोहे की रॉड से मोगिली के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पहुंचा, कपड़े बदले और फरार होने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

करीमनगर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, मोबाइल फोन, बाइक और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से यूट्यूब सर्च हिस्ट्री भी मिली है, जिसमें हत्या से जुड़े वीडियो देखे गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.