Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरसात के मौसम में डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बरसात की शुरुआत के साथ ही जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की गई है। साथ ही आशा वर्करों के माध्यम से गांव और शहरों में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिदत्त शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और फील्ड स्टाफ को लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घरों और आसपास किसी भी बर्तन, कूलर, गमले, पुराने टायर या अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। नियमित रूप से कूलर का पानी बदलें और घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। इसके अलावा पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी या मच्छररोधी साधनों का उपयोग करें ताकि मच्छरों के काटने से बचा जा सके।

सीएमओ ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार और थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित एवं मौसमी बीमारियों से प्रभावी बचाव किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आमजन से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.