Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 और 3 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express/शिमला, संजू– हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अब इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस वर्ष मानसून अपने निर्धारित समय से लगभग पांच दिन की देरी से प्रदेश में पहुंचा, लेकिन अब इसके तेजी से सक्रिय होने के कारण आगामी पांच से सात दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और कुल्लू जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कांगड़ा जिले के कई इलाकों में भारी वर्षा हुई। कुछ स्थानों पर करीब 10 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि 2 और 3 जुलाई को प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जून महीने में प्रदेश में सामान्य से करीब 22 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जबकि जुलाई में भी कुल बारिश सामान्य से थोड़ी कम रहने का अनुमान है। हालांकि, पूरे महीने के दौरान बीच-बीच में भारी और अत्यधिक भारी बारिश के स्पेल आते रहेंगे।

विभाग का कहना है कि इस मानसून सीजन में कुल वर्षा सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत तक कम रह सकती है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि भारी बारिश नहीं होगी। कई क्षेत्रों में अल्प अवधि के दौरान तेज बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी।लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मडस्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें। प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून पहुँचते ही मंडी में नुकसान शुरू, पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, 28 सड़के भी अवरूद्ध

पंडोह डैम के पानी में भी हुआ इजाफा, छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसिक प्रति सेकेंड पानी Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला में बारिश का सीजन शुरू होते ही हादसों का क्रम भी शुरू हो गया है। जिले के औट स्थित शनि मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में नालागढ़ निवासी 38...

बरसात के मौसम में डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बरसात की शुरुआत के साथ ही जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां...

कांगड़ा में मौसम को लेकर अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:कांगड़ा जिले में आगामी दिनों में मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 1, 2 और 4 जुलाई को जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि...

पानीपत की कबाड़ी फैक्ट्री में हादसा, कपड़े की गांठ गिरने से महिला श्रमिक की मौत

Summer express, पानीपत  |  हरियाणा के पानीपत में थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक कबाड़ी फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी माया देवी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से फैक्ट्री में काम कर रही थी। जानकारी के...

हरियाणा बना MSP पर 24 फसलों की खरीद करने वाला देश का पहला राज्य

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | हरियाणा अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां केंद्र सरकार द्वारा घोषित सभी 24 प्रमुख फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। राज्य सरकार ने अपनी खरीद नीति का विस्तार करते हुए MSP के दायरे को 14 फसलों से बढ़ाकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.