Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ की फुटवियर फैक्ट्री में भीषण आग : लाखों का सामान जलकर राख, एक कर्मचारी घायल

Summer express, बहादुरगढ़ | हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (MIE) में रात एक फुटवियर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेडक्रॉस रोड पर स्थित फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने परिसर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ के तीनों दमकल केंद्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने देर रात तक लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि समय रहते फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, इस दौरान एक फैक्ट्री कर्मचारी आग की चपेट में आने से झुलस गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आग रात करीब साढ़े आठ बजे फैक्ट्री के एक हिस्से में लगी थी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को पड़ोसी औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोक लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री मालिक सुशील गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए।

भीषण आग के कारण फैक्ट्री में रखा तैयार फुटवियर, भारी मात्रा में कच्चा माल और कई मशीनें जलकर राख हो गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक फैक्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि देर रात तक नुकसान का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आ सका था।

फायर अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही सभी दमकल केंद्रों की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.