Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की संवेदनात्मक टिप्पणी सिख समुदाय और दंगा पीड़ित परिवारों की भावनाओं को गहराई से आहत कर सकती है।

भाजपा हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने हुड्डा की टिप्पणी की निंदा करते हुए हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से स्पष्ट करने को कहा कि क्या वे अपने सांसद के इस बयान से सहमत हैं और क्या यह कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख है। डॉ. शर्मा ने कहा कि 1984 के दंगों की पीड़ा आज भी हजारों परिवारों की स्मृतियों में जीवित है। ऐसे में उन घटनाओं से जुड़े किसी व्यक्ति के प्रति सार्वजनिक रूप से संवेदना व्यक्त करते समय पीड़ित परिवारों की भावनाओं और उनके दशकों पुराने दर्द का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हरियाणा कांग्रेस को स्पष्ट करना होगा कि क्या वह अपने सांसद की इस टिप्पणी का समर्थन करती है? क्या 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों की भावनाओं की कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है? क्या कांग्रेस नेतृत्व इस बयान को उचित मानता है?”

डॉ. शर्मा ने कहा कि हुड्डा की टिप्पणी से सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवार आज भी न्याय, संवेदना और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं।

उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि वह तत्काल और बिना शर्त 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों तथा सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट करे और यदि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं तो सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करे।

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस के भीतर 1984 के दंगा पीड़ितों के प्रति संवेदना, पश्चाताप और उनके दर्द को समझने की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों के दर्द और मानवीय संवेदनाओं का सम्मान सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

डॉ. शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व से हुड्डा की टिप्पणी पर स्पष्ट एवं सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने की मांग करते हुए कहा कि यदि पार्टी इस बयान से सहमत नहीं है तो उसे अपने सांसद के विरुद्ध संगठनात्मक स्तर पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेतृत्व इस मामले पर चुप नहीं रह सकता। हरियाणा की जनता और सिख समाज यह जानना चाहता है कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा की टिप्पणी व्यक्तिगत है या कांग्रेस की आधिकारिक सोच का हिस्सा है।”

डॉ. शर्मा ने कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया कि वे सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करें और 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक असहमति हो सकती है, लेकिन पीड़ितों के दर्द,न्याय की उनकी लड़ाई और मानवीय संवेदनाओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अग्रोहा धाम में अग्रवाल समाज का 43वां वार्षिक मेला, हिमाचल के राज्यपाल सहित कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं

Summer express, हिसार। अग्रवाल समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 43वें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के लिए अग्रोहा धाम को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक...

अमेरिका में नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी की चर्चा, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद जिले के फरीदपुर गांव के रहने वाले नीरज फरीदपुरिया और हरियाणा के वांछित अपराधी हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को अमेरिका में एक साथ रहने के दौरान पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा एसटीएफ...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

Summer express/शिमला/ संजू -: हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया...

पंचायतों में घर-घर से उठेगा सूखा कचरा, प्लास्टिक बोतलों के लिए 16 रुपये प्रति किलो की दर तय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत अब पंचायतों में घर-घर जाकर सूखा कचरा एकत्रित किया जाएगा। प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रहण और निस्तारण के लिए पंचायत स्तर पर यूजर चार्ज भी निर्धारित किए जाएंगे।...

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

Summer express/ऊना/ राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए। राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.