Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी की बड़ी घोषणाएं

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार देर सायं चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मेधावी विद्यार्थियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियाद योजना के तहत संचालित 103 केंद्रों में अब 25 नए केंद्र जोड़े जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन मिल सके। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 सेंटर को 100 नए कंप्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उनके सामने नए भारत का उज्ज्वल भविष्य खड़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर-100 के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, संकल्प और लगन से यह साबित कर दिया है कि वे देश का भविष्य बदलने की क्षमता रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईटी-जेईई जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर-100 योजना की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों के आड़े नहीं आने चाहिए। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं और सुपर-100 में उनकी उपलब्धियां अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा हैं।

उन्होंने सुपर-100 के शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और लक्ष्य प्राप्ति का जज्बा भी पैदा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इस लक्ष्य को हासिल करने में तकनीकी रूप से सक्षम युवा अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा सुपर-100 के विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एससी-एसटी विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की मांग तेज, ऊना में धरना देकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Summer express/ऊना, राकेश-: एससी-एसटी विकास निधि के लिए हिमाचल प्रदेश में स्पेशल एक्ट बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.