Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में चिट फंड के नाम पर लाखों की ठगी, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में अवैध चिट फंड और कमेटियों के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने वर्षों तक भरोसा जीतने के बाद मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये हड़प लिए।

पुलिस को दी शिकायत में ज्ञान नगर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी जोगेंद्र उर्फ लीलू उसके ननिहाल गांव का रहने वाला है और दोनों के बीच बचपन से जान-पहचान थी। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए वर्ष 2016 में जोगेंद्र और उसकी पत्नी सुमन ने उसे कमेटियों यानी अवैध चिट फंड में निवेश करने के लिए तैयार किया। शुरुआत में आरोपियों ने समय पर भुगतान कर विश्वास कायम रखा, जिससे पीड़ित को उनकी नीयत पर कोई शक नहीं हुआ।

शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में जोगेंद्र का मामा जयकिशन भी इस नेटवर्क में शामिल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने जुलाई, सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर 2023 में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की नई कमेटियां शुरू कीं। मुनाफे के झांसे में आकर प्रवीण ने इन कमेटियों में कुल नौ हिस्से खरीद लिए।

पीड़ित का आरोप है कि अक्टूबर 2023 में आरोपियों को पता चला कि उसके पास तीन लाख रुपये की राशि आने वाली है, जिसके बाद उसे ज्यादा लाभ का लालच देकर और निवेश कराया गया। आरोपियों ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी अपने जाल में फंसाकर भारी रकम इकट्ठी की।

प्रवीण ने पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन और नकद लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे हैं। शिकायत के मुताबिक जुलाई 2023 से मई 2024 के बीच उसने करीब 7.95 लाख रुपये कमेटियों में लगाए थे, लेकिन उसे केवल 71 हजार रुपये ही वापस मिले। बाकी रकम आरोपियों ने हड़प ली। मामले में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और नकद भुगतान के कई सबूत भी पुलिस को दिए गए हैं।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी केवल कमेटियों तक सीमित नहीं रही। जनवरी 2020 में आरोपियों ने व्यक्तिगत जरूरत का हवाला देकर उससे तीन लाख रुपये नकद उधार लिए। इसके बाद जून 2023 में नई कार खरीदने के नाम पर फिर से तीन लाख रुपये ले लिए। इन्हीं पैसों से आरोपियों ने बाद में नई क्रेटा कार खरीदी। कार खरीदते समय पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से भी 40 हजार 800 रुपये का भुगतान कराया गया, जो आज तक वापस नहीं किया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि सितंबर 2023 में आरोपियों को दिया गया एक लाख रुपये का चेक किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर कैश करा लिया गया। इतना ही नहीं, जून 2024 में आरोपियों ने प्रवीण के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बजाज फाइनेंस से करीब 25 हजार रुपये का मोबाइल फोन फाइनेंस करवा लिया। फोन का इस्तेमाल आरोपी कर रहे हैं, जबकि उसकी ईएमआई अब भी पीड़ित के खाते से कट रही है।

जब प्रवीण ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से बिना लाइसेंस के अवैध चिट फंड चलाकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने का काम किया।

मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दी गई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 3 जुलाई 2026 को सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने BUDS Act-2019 की धारा 3 और 21(3) के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...

त्योहारों से पहले चीनी की महंगाई पर राज्य संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस  का केंद्र   पर हमला-

Summer express/शिमला: चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त सचिव जगदीश कुमार जोगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है और...

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.