Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में जूनियर हॉकी टीम के ट्रायल संपन्न, नेशनल प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाड़ी चयनित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | हिमाचल प्रदेश जूनियर हॉकी टीम के चयन के लिए शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदेशभर से पहुंचे 85 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला किया। ट्रायल के बाद 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिन्हें आगामी प्रशिक्षण शिविर में भेजा जाएगा। इसी कैंप से अंतिम 18 सदस्यीय टीम का चयन होगा, जो तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

हिमाचल हॉकी के चीफ सिलेक्टर अजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लंबे समय बाद मंडी में इस स्तर के ट्रायल आयोजित किए गए हैं और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ विभिन्न तकनीकी और फिटनेस मानकों के आधार पर संपन्न करवाई गई।

उन्होंने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों के लिए दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंतिम टीम में शामिल किया जाएगा।

ट्रायल में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों ने भी इस आयोजन को अपने करियर के लिए बड़ा अवसर बताया। नालागढ़ से आए खिलाड़ी धीरज कुमार और कुनालप्रीत सिंह ने कहा कि इस ट्रायल के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका मिला है। उन्होंने आयोजकों और चयन समिति का आभार भी जताया।

गौरतलब है कि जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 28 जुलाई से 8 अगस्त तक तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित होगी। मंडी में आयोजित ट्रायल कोच आशीष सेन, कुनाल शर्मा, संयुक्त सचिव राजकुमार, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार और खेम सिंह की देखरेख में संपन्न हुए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों का सफल रेस्क्यू , एएसपी वीर बहादुर ने मानसून में नदी-नालों से दूर रहने की दी सख्त हिदायत

Summer express, राहुल चावला , पालमपुर | मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर के बीच पालमपुर की न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने...

माता चिंतपूर्णी मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, 70 करोड़ के ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट को जल्द मिलेगी मंजूरी  

Summer express, विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी  |  प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए करीब 70 करोड़ रुपये का मेगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संभावना जताई जा रही...

मंडी में जूनियर हॉकी टीम के ट्रायल संपन्न, नेशनल प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाड़ी चयनित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | हिमाचल प्रदेश जूनियर हॉकी टीम के चयन के लिए शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदेशभर से पहुंचे 85 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला किया। ट्रायल के बाद 25 खिलाड़ियों...

‘मैं बीजेपी की बी-टीम नहीं’, विवादों के बीच निगम भंडारी का बड़ा बयान

Summer express, संजू, शिमला। किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुरू हुए विवाद के बीच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निगम भंडारी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए भाजपा की “बी-टीम” बताए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं...

अंबाला में HTET परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, CCTV निगरानी और फ्री बस सेवा से परीक्षार्थियों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण और नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबाला जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शनिवार को आयोजित पीजीटी लेवल-3 परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.