Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“जिन्होंने भगवान राम को नहीं छोड़ा, वे जनता को क्या छोड़ेंगे” : विक्रमादित्य सिंह

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में आयोजित कांग्रेस की आम बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बैठक में शामिल होने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है और प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा।

किन्नौर कांग्रेस में मंत्री जगत सिंह नेगी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के बीच कथित खींचतान के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी कांग्रेस के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं, जबकि निगम भंडारी एक अनुभवी और मजबूत संगठनकर्ता हैं। किन्नौर हमेशा से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है और वहां पार्टी पूरी तरह एकजुट है।

राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन खरीद और चंदा गड़बड़ी मामले को लेकर भी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति की और राम भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी सिटिंग जज की निगरानी में करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मामले में सीबीआई जांच की बात कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन खरीद में गड़बड़ी और चंदे में कथित अनियमितताएं बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “जिन्होंने भगवान राम को नहीं छोड़ा, वे जनता को क्या छोड़ेंगे।” बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.