Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस की जनरल हाउस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Summer express, संजू, शिमला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में पार्टी की महत्वपूर्ण जनरल हाउस बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना और पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निगम भंडारी की नियुक्ति को लेकर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की नाराजगी के सवाल पर रजनी पाटिल ने कहा कि वह स्वयं दोनों नेताओं से बातचीत करेंगी और आमने-सामने बैठाकर किसी भी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन द्वारा लिया गया फैसला अंतिम होता है और सभी नेताओं को उसका सम्मान करना चाहिए।

राम मंदिर चंदा और जमीन मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा। रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर जनता से वोट मांगे थे, इसलिए अब सामने आए आरोपों की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने यह भी संकेत दिए कि हिमाचल प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। रजनी पाटिल ने बताया कि 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिसमें कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल होंगे। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई अहम राजनीतिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने चिंता जताई। रजनी पाटिल ने कहा कि सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और इसके प्रभावों का अध्ययन कर उचित कदम उठाने चाहिए।

वहीं, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर आयोजित इस आम सभा में ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी और यहीं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत होगी।

विनय कुमार ने बताया कि कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों और विंग्स की अलग-अलग बैठकें भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय होंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने की दिशा में यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

किन्नौर कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर विनय कुमार ने कहा कि उनकी जगत सिंह नेगी से बातचीत हुई है। किन्नौर दौरे पर व्यस्त होने के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने भरोसा जताया कि जगत सिंह नेगी और निगम भंडारी को साथ बैठाकर विवाद का समाधान निकाल लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि संगठन के गठन के बाद आलाकमान द्वारा लिया गया निर्णय ही अंतिम माना जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.