Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास 2.532 किलोग्राम चरस के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-: मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस जिला नूरपुर लगातार सघन अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए (CIA) नूरपुर की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नागाबाड़ी टोल प्लाजा के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को 2.532 किलोग्राम चरस (कैनाबिस) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद नशीले पदार्थ के अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सीआईए नूरपुर की टीम नियमित गश्त एवं वाहन जांच अभियान के दौरान नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण नंबर PB 35 H 9592 है, संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार (33 वर्ष) पुत्र जसवंत राय, निवासी रविदास मोहल्ला, नरोट मेहरा, तहसील एवं जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद, आपूर्ति और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद चरस और मोटरसाइकिल को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का भाजपा पर पलटवार, बोले—‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी हम नहीं मांगेंगे’

Summer express/ऊना, राकेश -:भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी को लेकर किए गए व्यंग्य पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि महाभारत के युद्ध की शुरुआत भाजपा नेताओं ने की है, इसलिए कांग्रेस माफी नहीं मांगेगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर रहेगा जोर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन...

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

Summer express/शिमला/संजू -: करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं। इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए...

हरियाणा में बढ़ी ठंड, बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंचा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि...
Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.