Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

UP में खेल क्रांति की तैयारी, हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान और हर जिले में आधुनिक स्टेडियम : योगी आदित्यनाथ

Summer express, लखनऊ। UP में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा विजन पेश किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव से लेकर मंडल स्तर तक आधुनिक खेल ढांचा विकसित कर रही है, ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण मिल सके। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त समाज की मजबूत नींव भी हैं।

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम और प्रत्येक जिले में आधुनिक स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मेरठ में बन रहा मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय अंतिम चरण में है, जबकि हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालिया खेल उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने 20 पदक जीतकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं जापान में आयोजित पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया।

उन्होंने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, पैरालंपिक खिलाड़ी प्रवीण कुमार, भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी, दृष्टिबाधित धाविका सिमरन शर्मा और शतरंज ग्रैंडमास्टर वंतिका अग्रवाल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के ये खिलाड़ी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के कौशल विकास, आधुनिक प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में भी अवसर दिए जा रहे हैं।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने ‘खेलोगे तो खिलोगे’ का संदेश दोहराते हुए कहा कि खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.