Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी-चंडीगढ़ हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, 3500 रुपये में 25 मिनट का  सफर 

Summer express /मंडी/धर्मवीर-:प्रदेश सरकार ने मंडी और चंडीगढ़ के बीच सीधी हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम के जरिए इस सेवा का शुभारंभ किया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब यात्री केवल 25 मिनट में मंडी से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे। हेलिकॉप्टर सेवा का किराया 3500 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है।

मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अपूर्व देवगन, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हालांकि पहले दिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, लेकिन मौसम अनुकूल रहने पर प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी।उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि हेलिकॉप्टर में एक बार में छह यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभदायक होगी, जिन्हें कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना होता है। इससे यात्रा का समय काफी कम होगा और लोगों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक परिवहन का विकल्प मिलेगा।

कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी जिला मुख्यालयों को हेलिकॉप्टर सेवा से जोड़ रही है। कई जिलों में यह सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है और आगामी चरण में उपमंडल स्तर तक भी हेलिकॉप्टर सेवाएं विस्तार देने की योजना है।उन्होंने कहा कि मंडी-चंडीगढ़ हेलिकॉप्टर सेवा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी और आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को त्वरित आवागमन का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। स्थानीय लोगों और कारोबारियों को भी इस सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।प्रदेश सरकार का मानना है कि हवाई संपर्क बढ़ने से हिमाचल में पर्यटन और निवेश को नई गति मिलेगी। आने वाले समय में यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो हेलिकॉप्टर सेवाओं का दायरा और अधिक क्षेत्रों तक विस्तारित किया जाएगा, जिससे प्रदेश के दूरस्थ इलाकों को भी तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.