Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पांच साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश पंजाब से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास मामले में था वांछित

Summer express, पलवल | पलवल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद यूसुफ को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से पहचान छिपाकर रह रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलवल जिले के रनियाला खुर्द गांव निवासी मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम उसे पलवल लेकर आई और आगे की कार्रवाई के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ हथीन के हवाले कर दिया गया।

एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि मामला जनवरी 2021 का है। उस समय रनियाला खुर्द निवासी हारून अपने दो बेटों इरशाद और रजाउल्ला के साथ पलवल से लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के करीब 15 लोगों ने अवैध हथियारों के साथ उनका रास्ता रोक लिया और उन पर हमला कर दिया।

हमले में इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की शिकायत पर उटावड़ थाना पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ सहित 15 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। वारदात के बाद से ही मोहम्मद यूसुफ फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। हाल ही में एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी पंजाब में छिपकर रह रहा है। इसके बाद विशेष टीम गठित कर मोहाली भेजी गई, जहां एसएएस नगर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार रहने के दौरान मदद करने वालों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.