अशवनी पाहवा | लुधियाना
लुधियाना के बीआरएस नगर निवासी डॉक्टर ने दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अरुणा आसफ अली अस्पताल के ड्यूटी रूम में एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय डॉ. सिमरप्रीत सिंह आनंद के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन साल से अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।
पुलिस के अनुसार, डॉ. सिमरप्रीत ने आत्महत्या से पहले तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उन्होंने अपनी मौत का कारण प्रेमिका से शादी न हो पाना बताया है। उन्होंने लिखा कि वह जिस डॉक्टर से प्यार करते थे, उससे शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों की जाति अलग होने के कारण उनके माता-पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया और इच्छा जताई कि उनका सारा सामान उनकी प्रेमिका को सौंप दिया जाए।