समर न्यूज | चंडीगढ़
मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को पंजाब के 10 जिलों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कुछ इलाकों में अल्प अवधि के दौरान तेज वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, कपूरथला और जालंधर में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में भी दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है।