Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाडवा थाना कुकर्म मामला: एसआईटी जांच में आरोप निराधार, कैंसर होने का दावा भी गलत

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा थाना पुलिस पर लगाए गए कुकर्म और मारपीट के आरोप एसआईटी जांच में निराधार पाए गए हैं। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि शिकायतकर्ता द्वारा खुद को कैंसर पीड़ित बताने का दावा भी सही नहीं था। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने मंगलवार को एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई। करीब 15 दिनों तक चली जांच में शिकायतकर्ता के सभी प्रमुख आरोपों की अलग-अलग स्तर पर पुष्टि करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी आरोप के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। पीजीआई से सत्यापन कराने पर यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता कैंसर का मरीज नहीं है और उसकी कोई कीमोथेरेपी भी नहीं हुई।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता के स्वैब, कपड़ों और अन्य नमूनों की डीएनए जांच कराई गई, जिसमें कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई। मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस कर्मचारियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कराया गया। हालांकि, शिकायतकर्ता ने स्वयं लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। इससे पहले उसने मेडिकल बोर्ड से चिकित्सीय परीक्षण कराने से भी मना कर दिया था।

एसपी के अनुसार, डॉक्टरों की जांच में शिकायतकर्ता को क्रॉनिक एनल फिशर (गुदा संबंधी बीमारी) से पीड़ित पाया गया, जिसके कारण रक्तस्राव हो रहा था। जांच में इसी को उसकी चिकित्सीय स्थिति का कारण माना गया।

गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने लाडवा थाना पुलिस पर मारपीट, कुकर्म और गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक निर्मल सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए आरोपों के घेरे में आए पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया था।

एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक की जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध सभी वैज्ञानिक और चिकित्सीय साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.