Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 जुलाई को मंडी में 100 पदों के लिए भर्ती, होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण के साथ मिलेगा ₹10,000 मासिक स्टाइपेंड

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के सौजन्य से 10 जुलाई 2026 को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लगभग 100 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी।जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 10वीं, 12वीं अथवा होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

 चयनित अभ्यर्थियों को होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹10,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को कंपनी में नियमित पेरोल पर नियुक्ति मिलेगी। साथ ही आकर्षक वेतन, पीएफ, ईएसआई, निःशुल्क भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य कर्मचारी लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।इच्छुक अभ्यर्थियों को 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.