Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से मुंबई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली | देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का खतरा बढ़ गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार समेत 13 से अधिक राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तर और पूर्वी भारत में मानसून की गतिविधियां तेज होने से अगले कुछ घंटे बेहद संवेदनशील रह सकते हैं। कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज तूफानी हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। विभाग ने किसानों, मछुआरों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के चलते अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, मथुरा, झांसी और अयोध्या सहित कई जिलों में भी 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।

झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भी तेज बारिश और लगभग 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में तेज बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान है। दक्षिण भारत में केरल और तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी ने कोंकण, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

इस बीच खराब मौसम के कारण ओडिशा तट के पास समुद्र में फंसे आंध्र प्रदेश के 20 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सभी मछुआरे पारादीप बंदरगाह पहुंच चुके हैं और सुरक्षित बताए गए हैं। वहीं विशाखापत्तनम तट से लापता सात मछुआरों में से एक को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, जबकि बाकी छह मछुआरों की तलाश लगातार जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.