Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मानसून हुआ मेहरबान: कई जिलों में झमाझम बारिश, जलभराव और उमस से बढ़ीं मुश्किलें

Summer express, जालंधर | पंजाब में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मंगलवार को कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं कई शहरों में जलभराव, टूटी सड़कों और सीवरेज व्यवस्था की बदहाली ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी। बारिश थमने के बाद उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया।

जालंधर में करीब एक घंटे के दौरान 1.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि यह बारिश राहत लेकर आई, लेकिन कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जिन स्थानों पर पहले हुई बारिश का पानी अभी तक नहीं निकला था, वहां हालात और अधिक खराब हो गए। सड़कें टूटने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर के कई हिस्सों में सीवरेज, पेयजल पाइपलाइन और सरफेस वाटर से जुड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं। बारिश के कारण इन स्थानों पर कीचड़ फैल गया, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बारिश रुकने के कुछ समय बाद फिर से उमस बढ़ गई, हालांकि शाम के समय चली ठंडी हवाओं से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग के अनुसार जालंधर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश में मौसम के इसी तरह बने रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश, तेज हवाएं और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

वहीं नवांशहर में मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। सुबह करीब आधे घंटे तक हुई वर्षा में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद शहर की कई सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए। बारिश के बाद एक बार फिर उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

शहर की गलियों, मुख्य बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर पुराने और जाम सीवरेज पाइप बारिश का पानी निकालने में नाकाम रहे, जिससे जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। लोगों को घंटों तक जलभराव और कीचड़ के बीच आवागमन करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शहर की लगभग 21 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन की सफाई के लिए करीब 80 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था, लेकिन अधिकांश स्थानों पर सफाई कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। इसका असर पहली ही तेज बारिश में साफ दिखाई दिया।

मौसम विभाग ने नवांशहर समेत पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर पर्याप्त तैयारियां नहीं होने के कारण बारिश के बाद जलभराव और सीवरेज की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.