Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

545 करोड़, 24 छोटे-बड़े पुल, मंडी से पधर 25 मिनट में, समय से पहले बनकर तैयार हुआ हाईवे

Summer express/मंडी /धर्मवीर -:सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे का मंडी से पधर तक का 19 किलोमीटर का भाग 545 करोड़ की लागत से बनकर लगभग तैयार हो गया है। बता दें कि 20 जुलाई 2022 को इस प्रोजेक्ट का टेंडर अवार्ड हुआ था और चार नवंबर 2024 को काम शुरू किया गया था। हालांकि इसे बनाने का समय नवंबर 2026 निर्धारित किया गया था लेकिन निर्माण कार्य में लगी गावर कंपनी ने इसे पांच महीने पहले ही बनाकर तैयार कर दिया है। ज्ञात रहे कि पठानकोट-मंडी प्रोजेक्ट का यह भाग एनएचएआई की मंडी यूनिट के तहत बना है जबकि बाकी प्रोजेक्ट का कार्य पालमपुर यूनिट द्वारा किया जा रहा है।

 पधर से पठानकोट तक अधिकतर हिस्से का कार्य प्रगति पर है जबकि कुछ जगहों पर अभी काम शुरू होना बाकी है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि नवनिर्मित हाईवे का सुरक्षा निरीक्षण का कार्य जारी है। इसके लिए गावर कंपनी और एनएचएआई की तकनीकी टीम पूरे हाईवे का निरीक्षण कर रही है। यदि कोई खामी पाई जाती है तो उसे सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे। उसके बाद ही हाईवे पर वाहनों की आवाजाही का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक पुल पर स्लैब डालने का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य को अगले दस दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

पौने चार किलोमीटर कम हुई दूरी, अब 25 मिनट में मंडी से पधर 

नया हाईवे बनने से अब मंडी से पधर की दूरी पौने चार किलोमीटर कम हो गई है। पुराने हाईवे की दूरी लगभग 23 किलोमीटर थी, जो अब 19 किलोमीटर के करीब रह गई है। साथ ही सीधा और सपाट हाईवे बनने से अब लोगों को घुमावदार या टेड़े-मेड़े मोड़ों से भी निजात मिलने वाली है। लोग अब इस नए हाईवे से मात्र 25 मिनट में मंडी से पधर पहुंच पाएंगे। पहले इस दूरी को पूरा करने के लिए एक घंटा लग जाता था। नए मार्ग की चौड़ाई 12 मीटर है।

19 किमी के हाईवे में 24 छोटे-बड़े पुल :

19 किलोमीटर के इस पैच में 24 छोटे-बड़े पुलों का निर्माण किया है। इसमें पांच बड़े पुल हैं। यह पुल न सिर्फ यात्रा को सुगम बनाएंगे, बल्कि बरसात के मौसम में भी मार्ग को निर्बाध और सुरक्षित रखेंगे। यह मार्ग सेना के वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए सामरिक रूप से जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही यह कांगड़ा और मंडी घाटी के पर्यटन उद्योग के लिए संजीवनी साबित होगा। वाहन चालकों को भी सुविधा होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.