Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडोनेशिया के 1000 साल पुराने सबसे बड़े हिंदू मंदिर में पहुंचे मोदी

एजेंसी।एजेंसी। जकार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया यात्रा के दौरान बुधवार को लगभग 1000 वर्ष पुराने प्रांबानन मंदिर परिसर का दौरा किया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और भारत के सहयोग से शुरू की जा रही संरक्षण एवं जीर्णोद्धार परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया।
यह पहल भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक तथा सभ्यतागत संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल प्रांबानन मंदिर
इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है। इसका निर्माण 9वीं शताब्दी में मातरम साम्राज्य के दौरान हुआ था। परिसर मूल रूप से लगभग 240 मंदिरों का समूह था, जिनमें भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित प्रमुख मंदिर विशेष आकर्षण हैं।
मंदिर की दीवारों पर रामायण और अन्य भारतीय धार्मिक कथाओं से जुड़े उत्कृष्ट शिल्पांकन आज भी भारतीय संस्कृति की गहरी छाप को दर्शाते हैं। मंदिर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हेलिकॉप्टर यात्रा के दौरान प्रांबानन मंदिर का हवाई दृश्य सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। उन्होंने इसे “भव्य” बताते हुए इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा किया गया और दोनों देशों के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.