Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“अगर अपने क्षेत्र में नशा नहीं रोक सकते तो एसएचओ रहने का भी अधिकार नहीं” — संजीव राणा

Summer express/मोनिका रावत /चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कर्तव्यनिष्ठ ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक संजीव राणा ने चंडीगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार पर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी थाना क्षेत्र में खुलेआम नशा बिक रहा है और संबंधित एसएचओ उसे रोकने में असफल है, तो उसे उस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

संजीव राणा ने कहा कि “जो नशा बेच रहा है, वह अपराधी है। लेकिन जिस क्षेत्र में नशा बिक रहा है और जिम्मेदार अधिकारी उसे रोकने में विफल हैं, उनकी जवाबदेही भी उतनी ही तय होनी चाहिए। यदि किसी एसएचओ के क्षेत्र में लगातार नशा बिक रहा है, तो यह केवल कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने में गंभीर चूक है।”उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जैसे शिक्षित और जागरूक शहर में नशे का फैलता जाल बेहद चिंताजनक है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है, परिवार बिखर रहे हैं और समाज का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। इसके बावजूद कई स्थानों पर नशे के कारोबार को रोकने में अपेक्षित सख्ती दिखाई नहीं दे रही।संजीव राणा ने कहा कि अब समय केवल बयान देने या औपचारिक अभियान चलाने का नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर निर्णायक कार्रवाई करने का है। जिन थाना क्षेत्रों में बार-बार नशे की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। आम नागरिक भी आगे आएं, नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें और युवाओं को इस जहर से बचाने के अभियान का हिस्सा बनें। लेकिन यदि सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, तो जनता को भी सवाल पूछने का अधिकार है।

संजीव राणा ने कहा कि चंडीगढ़ को नशा मुक्त बनाना केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा का संकल्प है। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले या अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.