Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेटे को कनाडा भेजने के लिए बेची थी जमीन, अब शव लाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा परिवार

बरनाला। कनाडा में नहर में डूबने से जान गंवाने वाले पंजाब के दो युवकों के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए उनके परिजन, रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग आर्थिक सहायता जुटाने में लगे हैं। पंजाब में घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा किया जा रहा है, जबकि कनाडा में उनके दोस्तों ने ऑनलाइन फंडरेजिंग अभियान शुरू किया है।
अब तक पंजाब में करीब 2.5 लाख रुपये एकत्र किए जा चुके हैं, जबकि कनाडा में ऑनलाइन अभियान के माध्यम से लगभग 26 हजार कनाडाई डॉलर जुटाए गए हैं। अभियान से जुड़े लोगों का लक्ष्य 40 हजार कनाडाई डॉलर इकट्ठा करना है, ताकि दोनों युवकों के पार्थिव शरीर को भारत लाने का खर्च पूरा किया जा सके। मृतकों की पहचान बरनाला जिले के तपा मंडी निवासी लवप्रीत सिंह और अमृतसर जिले के बुटाला गांव निवासी योगराज सिंह के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी।
रविवार देर रात मॉन्ट्रियल स्थित लाशीन नहर में योगराज सिंह का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गए। उन्हें बचाने के लिए लवप्रीत सिंह भी नहर में कूद पड़े, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। बाद में मॉन्ट्रियल फायर विभाग और कनाडाई कोस्ट गार्ड के संयुक्त अभियान के दौरान दोनों के शव बरामद किए गए। लवप्रीत के पड़ोसी बलविंदर सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। लवप्रीत के पिता बलवीर सिंह, जो सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं, पेंशन के सहारे परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने परिवार की मदद के लिए कम से कम 10-10 हजार रुपये का सहयोग देने का निर्णय
लिया है।

करीब दो एकड़ जमीन बेची थी

एक अन्य पड़ोसी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार ने अपने बेटे और बेटी को कनाडा भेजने के लिए करीब दो एकड़ जमीन बेच दी थी। अब उनके पास केवल मकान और दो भैंसें ही बची हैं। कई लोगों ने परिवार की मदद के लिए 20-20 हजार रुपये तक का योगदान दिया है। करीब ढाई वर्ष पहले लवप्रीत सिंह वर्क परमिट पर कनाडा गए थे और मॉन्ट्रियल में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। उनकी बड़ी बहन हरप्रीत कौर भी कनाडा में पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले लवप्रीत के पिता बलवीर सिंह ने बताया था कि उन्होंने अपनी जमीन बेचकर करीब 29 लाख रुपये जुटाए थे, जिससे बेटे और बेटी को कनाडा भेजा गया। योगराज सिंह भी मॉन्ट्रियल में लवप्रीत के साथ ही काम करते थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.