Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना के नहरी पानी सप्लाई परियोजना की वर्ल्ड बैंक की टीम ने की जमकर तारीफ

लक्की मेहता | लुधियाना
वर्ल्ड बैंक के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लुधियाना की वर्ल्ड बैंक और एआईआईबी की सहायता से तैयार की जा रही नहरी पानी आधारित सतही जल आपूर्ति परियोजना का निरीक्षण किया। टीम ने परियोजना की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि लुधियाना में यह परियोजना अन्य शहरों की तुलना में अधिक तेजी से आगे बढ़ रही है।
फिलहाल परियोजना का 42 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार काम जारी है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व टास्क टीम लीडर रोसाना निट्टी ने किया। उनके साथ अर्बन स्पेशलिस्ट जॉयी और सीनियर सोशल डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट मारिया लुइसा ड्यूरान फार्गास भी मौजूद रहीं। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की अध्यक्षता में सराभा नगर स्थित नगर निगम जोन-डी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
परियोजना की मौजूदा स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्ल्ड बैंक की टीम ने गांव बिलगा में निर्माणाधीन 580 एमएलडी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी), मुख्य ट्रांसमिशन पाइपलाइन और अन्य निर्माण स्थलों का भी निरीक्षण किया। इसके पूरा होने के बाद शहर के प्रत्येक घर तक शुद्ध नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में सुरक्षा उपायों एवं श्रमिक सुरक्षा की समीक्षा की
प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के पर्यावरण एवं सामाजिक सुरक्षा उपायों, पाइपलाइन क्षेत्रों में पुनर्वास कार्ययोजना, जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियों, शिकायत निवारण प्रणाली, सामुदायिक सहभागिता और श्रमिक सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। वर्ल्ड बैंक टीम ने नगर निगम लुधियाना द्वारा हाल ही में शुरू की गई मानसून हेल्पलाइन और व्हाट्सएप चैटबॉट की भी सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने इसे नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर जनसेवा की दिशा में एक जनहितैषी पहल बताया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.