Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून के साथ कांगड़ा जिला में हरियाली अभियान तेज,60 हजार फलदार पौधे होंगे उपलब्ध

Summer express, राहुल चावला , धर्मशाला  | मानसून की दस्तक के साथ जिला कांगड़ा में बागवानी गतिविधियां भी रफ्तार पकडऩे लगी हैं। उद्यान विभाग ने इस वर्ष बड़े स्तर पर फलदार पौधों के रोपण की तैयारी पूरी कर ली है। किसानों और बागवानों को उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिवा प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर क्लस्टर आधारित पौधरोपण किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ जिले में फल उत्पादन को नई दिशा देना है।

डॉ. अलक्ष पठानिया, उप निदेशक उद्यान विभाग जिला कांगड़ा (धर्मशाला) ने बताया कि बरसात का मौसम कांगड़ा में पौधरोपण का मुख्य सीजन होता है और विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष किसानों और बागवानों के लिए करीब 60 हजार फलदार पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें आम, लीची, अमरूद, अनार, जामुन तथा नींबू, गलगल और माल्टा सहित विभिन्न सिट्रस प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इन पौधों की बिक्री जल्द शुरू होगी और इन्हें विभाग के ब्लॉक स्तर के कार्यालयों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के शिवा प्रोजेक्ट के तहत जिला कांगड़ा के 13 ब्लॉकों में इस वर्ष करीब डेढ़ लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के अंतर्गत सिट्रस और अमरूद के साथ पहली बार आम के क्लस्टर भी विकसित किए जाएंगे। फतेहपुर, इंदौरा और नूरपुर क्षेत्रों में किसानों की मांग को देखते हुए अम्रपाली, मल्लिका, पूसा अरुणिमा, अरुणिका, अंबिका और पूसा श्रेष्ठा जैसी उन्नत किस्मों के आम के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पौधों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और संबंधित नर्सरियों को आपूर्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

डॉ. पठानिया ने बताया कि सामान्य पौधरोपण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष लगभग 40 से 50 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया जाएगा, जबकि शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत करीब 140 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने किसानों से मानसून सीजन का लाभ उठाकर विभाग से उन्नत किस्म के फलदार पौधे प्राप्त करने और वैज्ञानिक तरीके से बागवानी अपनाने की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.